राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक (Computer Teacher) भर्ती 2024 योग्यता सैलरी और सिलेबस।

राजस्थान में बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक 2024 की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसके अनुसार राजस्थान के माध्यमिक शिक्षा विभाग के विभिन्न विद्यालयों एवं कार्यालयों में कंप्यूटर शिक्षक की भर्ती की जानी है। कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती योग्यता एवं सिलेबस पढ़कर अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2024। राजस्थान कंप्यूटर टीचर योग्यता और सिलेबस। राजस्थान बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक एवं वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक योग्यता सिलेबस। राजस्थान बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक सैलेरी। राजस्थान वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक सैलेरी सातवें वेतन आयोग के अनुसार।

राजस्थान में बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक एवं वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के विभिन्न पदों के लिए कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन मांगे गए हैं। कंप्यूटर अनुदेशक के लिए आवश्यक योग्यता, परीक्षा पैटर्न और कंप्यूटर अनुदेशक सिलेबस के बारे में सिलसिलेवार जानकारी चाहते हैं तो इस पोस्ट को पढ़ें।

कंप्यूटर टीचर कैसे बने। केवीएस में कंप्यूटर टीचर बनने की संपूर्ण जानकारी

राजस्थान में लंबे समय से कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती का आयोजन किया जाना प्रस्तावित था। अब कंप्यूटर टीचर की भर्ती की जा रही है इसके लिए कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जिलेवार पदों के वर्गीकरण के साथ-साथ कंप्यूटर शिक्षक बनने के लिए योग्यता आदि का संपूर्ण विवरण विभाग की वेबसाइट पर जारी किया गया है।

इस भर्ती प्रक्रिया के अनुसार कंप्यूटर शिक्षक अर्थात कंप्यूटर अनुदेशकों के पदों को दो वर्गों में विभाजित किया गया है और पदों की योग्यता एवं सिलेबस जारी किया गया है। राजस्थान में कंप्यूटर शिक्षकों के पदों का विभाजन इस प्रकार है-

कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2024 में पद

राजस्थान में बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक अर्थात कंप्यूटर टीचर के 9256 पदों पर भर्ती की जानी है। इनमें से नॉन टीएसपी एरिया यानी गैर अधिसूचित क्षेत्रों के लिए बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 8974 तथा अधिसूचित क्षेत्र(TSP Aria) के लिए 888 अर्थात कुल 9862 पदों पर भर्ती की जानी है।

इसी तरह कंप्यूटर टीचर वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 282 तथा अनुसूचित क्षेत्र के लिए 13 यानी कुल 925 पदों पर भर्ती की जानी है।

राजस्थान में 10157 कंप्यूटर शिक्षक की भर्ती का विज्ञापन कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी किया गया है इन पदों का संभाग वार एवं जिलेवार विवरण आप नीच देख सकते हैं।

बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक जिलेवार कुल पद गैर अनुसूचित क्षेत्र

जिलाकुल पद
अजमेर451
अलवर 499
बारां129
बाड़मेर458
भरतपुर235
भीलवाड़ा475
बीकानेर251
बूंदी225
चित्तौड़गढ़179
चूरू453
दौसा150
धौलपुर170
गंगानगर270
हनुमानगढ़281
जयपुर657
जैसलमेर100
जालौर300
झालावाड़229
झुंझुनू466
जोधपुर474
करौली95
कोटा222
नागौर400
पाली425
राजसमंद262
सवाई माधोपुर168
सीकर475
सिरोही128
टोंक200
उदयपुर147
कुल पद8974
Basic computer teacher Bharti 2022

बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक जिलेवार कुल पद अनुसूचित क्षेत्र

जिला पद
बांसवाड़ा216
चित्तौड़गढ़2
डूंगरपुर175
पाली13
प्रतापगढ़170
राजसमंद5
सिरोही51
उदयपुर256
कुल पद888
Basi computer Bharti TSP

वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक पद

राजस्थान में वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के कुल 295 पदों पर भर्ती की जानी है जिसमें से 282 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र एवं 13 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है, वरिष्ठ अनुदेशक के पदों पर संभाग बार भर्ती की जानी है जिनके पदों का विवरण निम्न प्रकार है।

वरिष्ठ कंप्यूटर टीचर गैर अनुसूचित क्षेत्र पद-

  1. अजमेर-34
  2. भरतपुर-29
  3. बीकानेर-25
  4. चूरू-30
  5. जयपुर-41
  6. जोधपुर-38
  7. कोटा-23
  8. पाली-21
  9. उदयपुर-41

कुल पद-282

वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक TSP क्षेत्र के पद

  1. पाली-1
  2. उदयपुर-12

कुल पद-13

गैर अनुसूचित क्षेत्र के कंप्यूटर अनुदेशक पदों के लिए संपूर्ण राजस्थान और अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं परंतु अनुसूचित क्षेत्र के कंप्यूटर शिक्षक पदों के लिए केवल वहां के स्थानीय उम्मीदवार ही आवेदन करने के लिए पात्र हैं।

अनुसूचित क्षेत्र के अभ्यर्थी गैर अनुसूचित क्षेत्र के कंप्यूटर अनुदेशक पदों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं, इस प्रकार टीएसपी एरिया के अनुसूचित जाति एवं जनजाति के उम्मीदवार अन्य जिलों के पदों के लिए भी पात्र हैं। यदि उनका चयन अनुसूचित एवं गैर अनुसूचित दोनों की चयन सूची में हो जाता है तो वह वरीयता के अनुसार अपनी नियुक्ति के लिए दस्तावेज सत्यापन के समय विकल्प पत्र भर सकते हैं।

परंतु किसी भी स्थिति में टीएसपी एरिया जाने अनुसूचित क्षेत्र के पदों के लिए अन्य जिलों के अभ्यर्थी भले ही वे अनुसूचित जाति और जनजाति से हो आवेदन नहीं कर सकते।

कंप्यूटर अनुदेशक योग्यता 2024

बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक एवं वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के लिए अलग-अलग योग्यता रखी गई है जो कि इस प्रकार है। इन पदों की वरिष्ठता के आधार पर कंप्यूटर शिक्षक बेसिक और वरिष्ठ कंप्यूटर शिक्षक के पदों का विभाजन किया गया है इनके लिए पात्रता समान नहीं अपितु इस प्रकार है।

बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के लिए योग्यता

बेसिक कंप्यूटर टीचर के लिए उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होनी आवश्यक है। कंप्यूटर शिक्षक भर्ती 2021 में बनाए गए नियमों के अनुसार बेसिक कंप्यूटर टीचर के लिए आवश्यक योग्यता इस प्रकार है-

  • ग्रेजुएट और “A”Level या कम से कम1 वर्षीय पीजीडीसीए(PGDCA)
  • इंजीनियरिंग में स्नातक(B.E)
  • कंप्यूटर साइंस (CS)टेक्नोलॉजी में स्नातक (B.tech.)
  • इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी(IT) इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग(ICE)
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE)
  • इलेक्ट्रिक इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (EEE)
  • इलेक्ट्रॉनिक इंस्ट्रूमेंट& कंट्रोल(EIC)
  • टेलीकम्युनिकेशंस & इंस्ट्रूमेंट(TIE)
  • कंप्यूटर साइंस में बीएससी, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
  • कंप्यूटर एप्लीकेशन में बैचलर (BCA)

इस तरह से बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के लिए बहुत सारी योग्यताएं निर्धारित की गई है, जिन में से कोई एक योग्यता हर व्यक्ति के पास होना आवश्यक है।

वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक की योग्यता

  • इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री (ME)
  • कंप्यूटर साइंस(C.S.) में मास्टर इन टेक्नोलॉजी (M.Tech.)
  • इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी इलेक्ट्रॉनिक्स & कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग(ECE)
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EEE)
  • इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (EER)
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन (EIE)
  • M.Sc. कंप्यूटर साइंस या इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी
  • कंप्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर डिग्री (MCA) B level/C level

कंप्यूटर अनुदेशक पदों के लिए आयु सीमा

राजस्थान में कंप्यूटर अनुदेशक पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की 1 जनवरी 2023 को कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए परंतु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए तथापि राजस्थान के विभिन्न वर्गों को आयु सीमा में कती पर वर्षों की छूट दी गई है।

  1. सामान्य वर्ग की महिला के लिए 5 वर्ष की छूट
  2. अनुसूचित जाति, जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर पुरुष को 5 वर्ष की छूट
  3. अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग आर्थिक पिछड़ा वर्ग की महिला को 10 वर्ष की छूट
  4. विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं
  5. दिव्यांगजन और भूतपूर्व सैनिकों को नियमानुसार छूट

कंप्यूटर टीचर भर्ती के लिए निर्धारित फीस

कंप्यूटर टीचर के पदों पर भर्ती के लिए सभी वर्ग के लिए आवश्यक फीस या परीक्षा शुल्क का भुगतान इस प्रकार किया जाना है।

  1. सामान्य वर्ग क्रिमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग या अति पिछड़ा वर्ग आवेदकों हेतु-450 रु.
  2. राजस्थान के नॉन क्रीमी लेयर श्रेणी के पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आवेदक हेतु-350 रु.
  3. समस्त विशेष योग्यजन तथा राजस्थान के अनुसूचित जाति एवं जनजाति हेतु-250 रु.
  4. समस्त वर्गों के अभ्यर्थी सामान्य केटेगरी सहित जिनकी वार्षिक आय 250000 रुपए से कम है के लिए अनुसूचित जाति एवं जनजाति के समान-250 रु.

सभी आवेदकों को अपने संपूर्ण दस्तावेज जिनमें आय, जाति एवं आरक्षण संबंधित दस्तावेज भी हैं को एकत्र कर किसी ईमित्र से या स्वयं निर्धारित तिथि से पहले आवेदन करना चाहिए। राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक पदों की भर्ती के लिए अभ्यर्थी को अपनी SSO ID के माध्यम से आवेदन करना होगा।

कंप्यूटर शिक्षक पदों के लिए आवेदन करने की आरंभिक तिथि 8 फरवरी 2022 से 9 मार्च 2022 तक है अतः अभ्यर्थी अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित शुल्क का भुगतान कर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कंप्यूटर अनुदेशक पदों के लिए परीक्षा पैटर्न और सिलेबस

कंप्यूटर अनुदेशक पदों के लिए बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के लिए दो पेपर का आयोजन किया जाना है।

प्रथम पेपर राजस्थान सामान्य ज्ञान एवं संस्कृति का होगा जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के 100 प्रश्न होंगे जो कि कुल 200 अंकों के होंगे। द्वितीय प्रश्न पत्र में भी 200 अंकों के 100 प्रश्न होंगे।

RSMSSB द्वारा कंप्यूटर टीचर बेसिक अनुदेशक वरिष्ठ अनुदेशक के पदों के लिए द्वितीय प्रश्न पत्र कंप्यूटर से संबंधित जानकारी पर आधारित होगा।

कंप्यूटर अनुदेशक पदों के लिए संपूर्ण विस्तार से कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट पर परीक्षा पैटर्न और सिलेबस जारी किया गया है जिसको आप नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती विज्ञापन और सिलेबस

कंप्यूटर अनुदेशक के लिए सैलरी

राजस्थान में कंप्यूटर टीचर के नए पद सृजित किए गए हैं इसलिए इनके लिए मंत्रालयिक सेवा अधिनियम 2021 के अनुसार भर्ती प्रक्रिया की जाती है। इन्हीं नियमों के अनुसार राजस्थान में कंप्यूटर अनुदेशक के पदों के लिए वेतनमान निश्चित किया गया है। राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक के लिए बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक दोनों पदों के लिए भिन्न-भिन्न वेतनमान स्वीकृत किए गए हैं। क्योंकि यह भर्ती सेवा नियमों के अधीन सीधी भर्ती द्वारा यह पद भरे जाने हैं अतः राजस्थान सेवा नियम के अनुसार कंप्यूटर अनुदेशक के पदों की सैलरी को इस प्रकार वर्गीकृत किया गया है।

बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक salary

बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 9862 पदों पर भर्ती प्रक्रिया विचाराधीन है। इन पदों के लिए वेतनमान साथ में कमीशन आयोग के अनुसार निर्धारित किया गया है जो कि निम्न प्रकार हैं-

  1. बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक ग्रेड पे -2800
  2. बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक पद लेवल-8
  3. कंप्यूटर अनुदेशक मूल वेतन- 26300
  4. प्रोबेशन में फिक्स सैलरी -18500

इस गणना को आप इस तरह से समझ सकते हैं कि जब कंप्यूटर अनुदेशक के पद पर सीधी भर्ती से कोई व्यक्ति नियुक्ति पाता है तो उसे प्रारंभ में 2 साल के प्रोबेशन पीरियड में निश्चित वेतन 18500 प्रति माह मिलते हैं। इस अवधि में इस फिक्स सैलरी के अलावा अन्य कोई वेतन या भत्ते नहीं मिलते हैं।

2 साल का प्रोबेशन पीरियड सफलता पूर्वक पूर्ण करने के बाद बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक को मूल वेतन 26300 मिलता है तथा उस पर प्रचलित दरों के अनुसार महंगाई भत्ता, आवास किराया एवं अन्य भत्ते मिलाकर तथा रिटायरमेंट के लिए कुछ कटौती की जा कर संपूर्ण वेतन दिया जाता है। यदि आप वेतन निर्धारण के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो यह पोस्ट पढ़ें,

7th Pay Commission से वेतन निर्धारण करने का आसान तरीका

वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक Salary

राजस्थान सेवा भर्ती नियमों के अनुसार वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के पदों को Level-10 के अंतर्गत रखा गया है, सातवें वेतन आयोग के अनुसार वरिष्ठ कंप्यूटर टीचर के पदों के लिए सीधी भर्ती से नियुक्ति किए जाने पर निश्चित वेतनमान एवं प्रोबेशन पीरियड के बाद मिलने वाली सैलरी इस प्रकार होगी-

  1. वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक ग्रेड पे-3600
  2. वरिष्ठ अनुदेशक लेवल-10
  3. वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक मूल वेतन-33800
  4. कंप्यूटर अनुदेशक फिक्स सैलरी-23700

इस प्रकार वरिष्ठ कंप्यूटर टीचर या अनुदेशक को प्रोबेशन अवधि में 2 साल तक निश्चित वेतन 23700 रुपए मिलते हैं तथा प्रोबेशन अवधि के बाद मूल वेतन 33800 पर महंगाई भत्ते, आवास किराया आदि एवं अन्य भत्ते स्वीकृत किए जा कर संपूर्ण सैलरी दी जाती है।

तो इस प्रकार इस गणना से आप समझ गए होंगे कि बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक एवं वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक को सातवें पे कमीशन आयोग के अनुसार उपर्युक्त सैलरी मिलती है।

नमस्कार दोस्तों। यदि आप कंप्यूटर टीचर भर्ती 2024 का फार्म भरना चाहते हैं तो पहले अपनी योग्यता की जांच कर लें। बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक 2024 योग्यता में की पूरी जानकारी यहां पर दी गई है परंतु आप फिर भी किसी विशेष आरक्षित श्रेणी से आते हैं तो आवेदन करने से पूर्व विभाग का नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें। यदि आपको हमारी यह पोस्ट कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2024 योग्यता और सिलेबस पसंद आई हो तो शेयर करें और यदि आप राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक सैलेरी या इससे अन्य संबंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो हमारे कमेंट बॉक्स में संपर्क करें।